Move to Jagran APP

घनौर में अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों से नशीले पदार्थ बरामद करते हुए छह मामले दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 06:07 PM (IST)
घनौर में अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार
घनौर में अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता (समाना).पटियाला : पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों से नशीले पदार्थ बरामद करते हुए छह मामले दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना घनौर इलाके में तो एक व्यक्ति ने अफीम की खेती की हुई थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद एएसआइ स्वर्ण सिंह व पुलिस पार्टी ने तुरंत गांव हरीमाजरा में छापामारी की। यहां आरोपित गुरमीत सिंह सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खेतों से 9 किलो 380 ग्राम हरे डोडे बरामद हुए हैं जो अफीम की फसल है।

loksabha election banner

आरोपित अपने खेतों में ही अफीम उगाने के बाद बेचने का काम करता था। रिमांड के दौरान इस बारे में पूछताछ की जा रही है। इसी थाना की पुलिस ने गुरमीत सिंह निवासी गांव बघौरा को पचाल लीटर लाहन सहित पकड़ा है, जिसे पशुओं के बाड़े में छिपाकर रखा था। थाना पसियाणा पुलिस ने गांव स्वाजपुर के नजदीक अमरीक सिंह निवासी गांव कल्याण को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से शराब की तीस बोतलें बरामद हुई है। समाना में 1400 लीटर लाहन पकड़ी

थाना सदर समाना इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए 14 लीटर लाहन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ रंजीत सिंह व पुलिस पार्टी ने घग्गर घाट पर छापामारी करते हुए 1200 लीटर लाहन बरामद कर आरोपित हरपाल सिंह निवासी गांव मरौड़ी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में बचितर सिंह निवासी गांव मरौड़ी को काबू किया है। बचितर सिंह ने प्लास्टिक की पल्लियों में 100 लीटर लाहन डालने के बाद तालाब में छिपा रखा था। वहीं, एएसआइ चरनजीत सिंह व पुलिस पार्टी ने गांव तलवंडी मलिक में रेड करते हुए एक घर से 100 लीटर लाहन बरामद की है, जिसके बाद आरोपित गुरविदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.