जाम सीवरेज की समस्या को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
स्वछ भारत में पहले नंबर पर आने वाले वार्ड नंबर 47 के लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जागरण संवाददाता, पटियाला : स्वच्छ भारत में पहले नंबर पर आने वाले वार्ड नंबर 47 के लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राघोमाजरा के सर्कल प्रधान अकाश शर्मा बाक्सर ने कहा कि इलाके की जेजियां वाला इलाका नजदीक इंडिया बेकरी के लोग सीवरेज की समस्या से काफी परेशान हैं। यहां सीवरेज की पाइपों को छोटी पाइप से जोड़ दिया गया है। जिसके चलते सीवरेज का पानी आगे नहीं जा रहा ओर यह गंदा पानी घरों में खड़ा हो रहा है। बाक्सर ने कहा कि वार्ड के लोग इस समस्या को लेकर काफी परेशान हैं। जबकि इस समस्या को लेकर निगम अधिकारियों को जानकारी तक दी जा चुकी है। बावजूद इसके यह समस्या ज्यों की त्यों है। इस दौरान इलाके के लोगों ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इस समस्या का हल नहीं किया गया तो वह निगम के खिलाफ संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। इस दौरान सुनिता रानी, रूकमणी, सीमा बिमला देवी, कोशिल्या, शकुंतला देवी, कुलवंत कौर, संदीप, महीपाल सिंह, अरविदर सिंह, अमित शर्मा, भूपिदर कुमार, जसप्रीत सिंह, अमन शर्मा, राजेश कमार, दीप राजपुत व हरमन संधू मौजूद रहे।