वाइपीएस के छात्रों ने जेनेसिस स्पोर्ट्स प्रोग्राम जापान में लिया हिस्सा
वाइपीएस पटियाला के दो छात्रों ने जापान में दस दिनों के लिए जेनेसिस (जापान-ईस्ट नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट्स एंड यूथ) कार्यक्रम 201
जेएनएन, पटियाला
वाइपीएस पटियाला के दो छात्रों ने जापान में दस दिनों के लिए जेनेसिस (जापान-ईस्ट नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट्स एंड यूथ) कार्यक्रम 2018 में भाग लिया। छात्रों को इसके लिए स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया था और इसे पूरी तरह से विदेशी मामलों के मंत्रालय, जापान की ओर से फाइनांस किया गया था। विद्यार्थियों को हॉकी में उनके असाधारण प्रदर्शन और एक चुनौतीपूर्ण चयन प्रक्रिया के बाद के बाद चुना गया था।
नेहरू हॉकी कप में चयन और अखिल भारतीय आईपीएससी हॉकी टूर्नामेंट में उनकी शानदार जीत के बाद, वाइपीएस हॉकी लड़कों को आगे बढ़ने और वैश्विक स्तर पर अंवेषण करने का सुनहरा मौका मिला। क्लास 11वीं के दो हॉकी टीम के लड़कों, पावराज ¨सह और हरमनजोत दाहेन का चयन जापान के विदेश मंत्रालय की ओर से पूरी तरह से प्रायोजित दस दिनों की यात्रा के लिए किया गया था। लड़कों ने जेनेसिस कार्यक्रम 2018 में वाइपीएस का प्रतिनिधित्व किया। हॉकी में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अवसर प्रदान किया गया।
युवा यादवेंद्रियों ने गे¨मग सत्रों में हिस्सा लिया और विभिन्न देशों के अन्य प्रतिनिधियों के बीच पर्यावरण जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जापान और अन्य देशों के बीच लोगों के लिए भविष्य में वैश्विक सद्भाव और समझ के आधार पर लोगों का आदान-प्रदान करना था। इसके अतिरिक्त, पिछले एक महीने में, 18 बच्चे और 2 अध्यापकों का समूह जापान के लिए 8 दिन की यात्रा पर गए और हमारे दो छात्रों, परजवाल और महेप मलिक ने स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हंगरी और डेनमार्क में अपना एक महीने का कोर्स पूरा किया।
जानकारी के अनुसार स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से छात्र को बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो उन्हें सफलता के मार्ग की ओर ले जाता है। छात्रों के लिए हर साल कई एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें हम छात्रों को होस्ट करते हैं या हमारे छात्रों को समयबद्ध कोर्स के लिए अलग-अलग देशों में भेजते हैं।