किसान आंदोलन के लिए आप प्रधान जसवीर ने दवाइयां भेजी
आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान जसवीर सिंह गांधी ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान नेताओं की मदद के लिए दवाइयां भेजी हैं।
जागरण संवाददाता, पटियाला : आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान जसवीर सिंह गांधी ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान नेताओं की मदद के लिए दवाइयां भेजी हैं। उन्होंने दवाइयों का पैकेट आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेता डा. बलवीर सिंह को सौंपकर कहा है कि वह यह राहत दिल्ली में पहुंचाएं। इससे पहले ग्रामीण विग के प्रधान मेघ चंद शेरमाजरा बुधवार को करीब 50 साथियों के साथ राशन लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं। उधर, ब्लाक समिति खमाणों के वाइस चेयरमैन नरिदर कुमार शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए बनाए कानूनों को तुरंत रद करे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से भेदभाव कर रही है। इस कारण किसानों में केंद्र सरकार के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए केंद्र सरकार को यह कानून रद करने चाहिए। वहीं ब्लाक समिति खमाणों के सभी पदाधिकारी किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हैं। इसी तरह केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा दिल्ली में लगाए धरने में ब्लाक खमाणों के विभिन्न गांवों से किसानों और नौजवानों की शिरकत करवाने के लिए किसानों नेताओं की लामबंद करने की मुहिम जारी है। किसान नेता महिदर सिंह ने बताया कि साथियों की मदद से अनाउसमेंट कर किसानों को दिल्ली धरने में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह धरना केवल किसानों का न होकर अब लोक लहर बन चुका है। इस कारण अन्य लोगों द्वारा भी इसमें शिरकत की जा रही है। इस दौरान गांव नानोवाल कलां और अजनेर के किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर गुरदीप सिंह, गुरमुख सिंह, मेवा सिंह उपस्थित थे।