इंडो -बंगलादेश मास्टर एथलेटिक्स में जीते मेडल
इंडो बंगलादेश मास्टर एथलेटिक्स मीट में शहर के बंत ¨सह ने दो पदक जीत कर राज्य का नाम रौशन किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 07:12 PM (IST)
जेएनएन, पटियाला
इंडो बंगलादेश मास्टर एथलेटिक्स मीट में शहर के बंत ¨सह ने दो पदक जीत कर राज्य का नाम रौशन किया है। दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में 30 से 80 उम्र वर्ग के एथलीटों के लिए हुई मीट में भारत के बंगलादेश के बड़ी संख्या एथलीटों ने भाग लिया। बंत ¨सह 800 और 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते हुए दोनों मुकाबलों में सिलवर मैडल हासिल किए। बंत ¨सह की इस उपलब्धि पंजाबी यूनिवर्सिटी खेल विभाग निदेशक गुरदीप कौर, कोच मितरपाल ¨सह, गुरदेव ¨सह और डीएमडब्ल्यू अधिकारियों, कर्मचारियों ने बधाई दी है। डीएम डब्ल्यू में सेवाएं निभा रहे बंत ¨सह 11 राज्य स्तरीय, 15 राष्ट्रीय स्तरीय, 6 अंतरराष्ट्रीय और 1 एशिया स्तर का मेडल जीत चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें