निगम टीम ने 10 डेयरी मालिकों के काटे चालान
डेयरी प्रोजेक्ट पर डेयरियों की शिफ्टिंग को लेकर नगर निगम की सख्ती डेयरी मालिकों पर जारी है। निगम द्वारा लगातार डेयरी मालिकों को के चालान काटे जा रहे है। शनिवार सुबह भी निगम की टीम ने यहां बडूंगर तेजबाग कालोनी पुराना बिशन नगर सहित अन्य जगहों पर डेयरी मालिकों के 10 से ज्यादा चालान काटे।
जागरण संवाददाता:पटियाला :डेयरी प्रोजेक्ट पर डेयरियों की शिफ्टिंग को लेकर नगर निगम की सख्ती डेयरी मालिकों पर जारी है। निगम द्वारा लगातार डेयरी मालिकों को के चालान काटे जा रहे है। शनिवार सुबह भी निगम की टीम ने यहां बडूंगर, तेजबाग कालोनी, पुराना बिशन नगर सहित अन्य जगहों पर डेयरी मालिकों के 10 से ज्यादा चालान काटे। जानकारी अनुसार निगम द्वारा पिछले करीब दस दिन में डेयरी मालिकों के करीब 120 चालान काटे गए है। हालांकि इस दौरान निगम टीम को डेयरी मालिकों के विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। इसके चलते डेयरी प्रोजेक्ट पर डेयरी मालिकों को शिफ्ट करने में निगम का पक्ष कमजोर होता जा रहा है, क्योंकि निगम के पास सिर्फ डेयरी मालिकों को समझाने का ही रास्ता बचा है। --12 डेयरी मालिकों ने मांगे है पैसे वापस
डेयरी प्रोजेक्ट पर प्लाट लेने के लिए जिन डेयरी मालिकों ने पैसे जमा करवा रखे है, उनमें से 12 डेयरी मालिकों ने नगर निगम को लीगल नोटिस भेजकर जमा किए पैसे वापस मांगे है। डेयरी मालिकों ने निगम को पैसे वापस करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। डेयरी मालिकों का आरोप है कि डेयरी प्रोजेक्ट पर निगम द्वारा शिफ्ट होने के लिए कहा जा रहा है, पर निगम ने प्रोजेक्ट वाली जगह पर डेयरी मालिकों के लिए कोई सुविधा नहीं रखी है।
कोट्स..
डेयरी मालिक गोबर सीवरेज में गिराते है, जिसके चलते लोगों को सीवरेज ब्लाक जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार समझाने के बाद भी गोबर सीवरेज में गिराया जा रहा है। डेयरी मालिकों को डेयरी प्रोजेक्ट वाली जगह शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही जो डेयरी मालिक गोबर सीवरेज में गिरा रहे है, के चालान भी काटे जा रहे है।
--सुरजीत सिंह चीमा, सुपरिंटेंडेंट लैंड ब्रांच, नगर निगम