घर से डेढ़ लाख का सोना और नकदी चोरी
थाना भादसों के गांव श्रीनगर (पुणीवाल) में चोरों ने घर में घुस कर डेढ़ लाख का सोना और नगदी चुरा ले गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 01:09 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:10 AM (IST)
जेएनएन, भादसों : थाना भादसों के गांव श्रीनगर (पुणीवाल) में चोरों ने घर में घुस कर डेढ़ लाख का सोना और नगदी चुरा ले गए। कुलविदर सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के इलाज के लिए खन्ना के अस्पताल में गया था। जब गांव आकर घर में देखा तो दरवाजे को लगा ताला टूटा पड़ा था और घर का समान बिखरा पड़ा था। अलमारी में से चोरों ने सोना और नगदी गायब कर दी। कुलविदर सिंह ने बताया कि चोरों ने घर में से सोना और नगदी जिसकी कीमत तकरीबन डेढ़ लाख बनती है। जांच अफसर एएसआई इंदरजीत सिंह ने कहा कि चोरी होने की शिकायत मिली है। कार्रवाई कर जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें