सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मरी टक्कर, चंड़ीगढ़ रेफर
सरहिद पटियाला मुख्य मार्ग पर पड़ते गांव खरौड़ी के नजदीक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग घायल हो गया।
संवाद सहयोगी, सरहिद : सरहिद पटियाला मुख्य मार्ग पर पड़ते गांव खरौड़ी के नजदीक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायल की पहचान गांव खरौड़ी वासी जसपाल सिंह के तौर पर हुई है।
जसपाल सिंह अपने बेटे बलजिंदर सिंह के साथ सड़क पार कर रहा था। इस दौरान पटियाला साइड से आ रहे कार चालक गुरबंस सिंह ने टक्कर मार दी। जिसके चलते जसपाल सिंह घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। थाना मूलेपुर की पुलिस ने कार चालक हरबंस सिंह खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
गाड़ी की साइड नहीं दी तो पीटा, दो नामजद
जासं, पटियाला : गाड़ी की साइड न देने के कारण पिटाई करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रुपिदर सिंह निवासी दशमेश नगर पटियाला ने बताया कि छह जनवरी को रात साढ़े नौ बजे उसे ताया के लड़के करनबीर सिंह का फोन आया कि 22 नंबर फाटक के पास एक कार में सवार पांच व्यक्ति उससे गाली गलौच कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। कुछ समय बाद वह दोस्त आदित्य के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपितों ने सभी के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि गाड़ी की साइड न देने के चलते आरोपितों ने उनसे मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।