तकनीकी शिक्षा में अधिक सुधारों की आवश्यकता : पुक्का
पंजाब अनएडेड कॉलेज एसोसिएशन (पुक्का) के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. अंशु कटारिया के नेतृत्व में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष एमपी पुनिया से मुलाकात की।
संस, राजपुरा, (पटियाला) : पंजाब अनएडेड कॉलेज एसोसिएशन (पुक्का) का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष, डॉ. अंशु कटारिया के नेतृत्व में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष एमपी पुनिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एआइसीटीई द्वारा देश के तकनीकी संस्थानों को मजबूत बनाने के लिए किए गए सुधारों की सराहना की। डॉ. कटारिया ने कहा कि एआइसीटीई को एकीकृत कैंपस अवधारणा का प्रारंभ करना चाहिए, जिसमें कॉलेज को सामान्य सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए। कटारिया ने कहा कि 8-10 वर्ष पहले भी यह अवधारणा शुरू की गई थी। पुक्का के वरिष्ठ उप प्रधान अमित शर्मा ने यह भी मांग की कि एकीकरण, अधिग्रहण की अनुमति भी होनी चाहिए।