Move to Jagran APP

एतिहासिक शिव मंदिर नलास में माथा टेककर कंबोज ने की चुनाव मुहिम शुरू

2022 के विधानसभा चुनाव में राजपुरा से मौजूदा विधायक हरदयाल सिंह कंबोज को पार्टी ने चौथी बार विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:41 PM (IST)
एतिहासिक शिव मंदिर नलास में माथा 
टेककर कंबोज ने की चुनाव मुहिम शुरू
एतिहासिक शिव मंदिर नलास में माथा टेककर कंबोज ने की चुनाव मुहिम शुरू

संस, राजपुरा (पटियाला) : 2022 के विधानसभा चुनाव में राजपुरा से मौजूदा विधायक हरदयाल सिंह कंबोज को पार्टी ने चौथी बार विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट जारी किए जाने के बाद विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने विधानसभा चुनाव के लिए ऐतिहासिक शिव मंदिर नलास में माथा टेकने के बाद विभिन्न धार्मिक स्थलों से आशीर्वाद लेकर अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया।

loksabha election banner

इस मौके पर विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राजपुरा विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया जाएगा और उनके द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी गुरमीत कौर कंबोज, निर्भय सिंह मिल्टी कंबोज, संदीप कौर, पोती जपजी कंबोज सहित सभी पारिवारिक सदस्यों ने विधानसभा चुनाव के लिए शिव मंदिर से आशीर्वाद प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.