मांगें मनवाने के लिए धरने पर बैठे नगर निगम कर्मी
जागरण संवाददाता, पटियाला : लंबित मांगें पूरी करवाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी बुधवार को
जागरण संवाददाता, पटियाला : लंबित मांगें पूरी करवाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी बुधवार को कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। निगम कर्मियों के संगठनों ने मिलकर पंजाब नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कमिश्नर को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। पंजाब नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुख¨वदर ¨सह व जिला प्रधान पवित्र ¨सह ने कहा कि सरकार कई सालों से कर्मचारियों की मांगों को नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की रुकी प्रमोशन को जल्द बहाल न किया गया तो संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। सुख¨वदर ¨सह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगें हैं कि 2004 के बाद भर्ती हुए सभी कर्मचारियों को पेंशन सुविधा दी जाए और नवनियुक्त कर्मचारियों को भी वेतन के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाए।