Move to Jagran APP

माता वैष्णो देवी के लिए 17वीं फ्री यात्रा रवाना

दो वर्षों से शहरवासियों को माता वैष्णो देवी जी की फ्री यात्रा करवा रही संस्था श्री माता वैष्णो देवी सेवादल ने 17वीं यात्रा का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 05:51 PM (IST)
माता वैष्णो देवी के लिए 17वीं फ्री यात्रा रवाना
माता वैष्णो देवी के लिए 17वीं फ्री यात्रा रवाना

जागरण संवाददाता, पटियाला : दो वर्षों से शहरवासियों को माता वैष्णो देवी जी की फ्री यात्रा करवा रही संस्था श्री माता वैष्णो देवी सेवादल ने 17वीं यात्रा का आयोजन किया। इसमें शामिल दो बसों में लगभग 90 माता रानी के भक्तों के जत्थे को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता इंद्रमोहन बजाज एवं पूर्व मेयर अमरिदर सिंह बजाज ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने अगले महीने सेवादल की यात्रा में शामिल होकर श्री वैष्णो देवी जाने की इच्छा जताई। इस मौके पर सेवादल के धीरज अरोड़ा ने बताया कि सेवादल की ओर से यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जाता है। यहां तक कि रास्ते में खाने एवं कटरा में ठहरने की व्यवस्था भी सेवादल द्वारा करवा दी जाती है। इस मौके पर सेवादल के सदस्य रिपन बांसल, नंद लाल अरोड़ा, विनोद खन्ना, नवनीत बांसल, हरीश मिगलानी, धीरज अरोड़ा, विजय चुघ, साहिल खन्ना, केशव, नीरज अरोड़ा, शफी खन्ना, अभिषेक बांसल, संतोष मिगलानी, धवल बंसल एवं मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.