लवप्रीत बने कंज्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाइजेशन के प्रधान
पटियाला लवप्रीत सिंह गांव खेड़ी बरना को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाइजेशन का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।
जेएनएन, पटियाला : लवप्रीत सिंह गांव खेड़ी बरना को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाइजेशन का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति दो साल के लिए राज्य प्रधान बलबीर सिंह ने की है। नवनियुक्त जिला प्रधान लवप्रीत ने बताया कि आर्गेनाइजेशन केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त है। जिसका मुख्य लक्ष्य ग्राहकों की किसी भी किस्म की होती लूट से बचाना है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाइजेशन किसी भी ग्राहक के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि देश स्तर और पंजाब स्तर पर बहुत सारी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं जिसके साथ ग्राहकों की सीधे तौर पर लूट की जा रही है। इस लूट को रोकने के लिए जागो ग्राहक जागो के नारे के अंतर्गत ग्राहकों को जागरूक करने के लिए अलग अलग प्रकार के सेमिनार किए जाएंगे।