Move to Jagran APP

लायंस क्लब ने मिल्टी कंबोज को किया सम्मानित

जिला यूथ कांग्रेस पटियाला के प्रधान निर्भय सिंह मिल्टी कंबोज को लायंस क्लब की टीम ने क्लब के पीआरओ लायन संजीव कमल के दफ्तर में सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 11:38 PM (IST)
लायंस क्लब ने मिल्टी कंबोज को किया सम्मानित
लायंस क्लब ने मिल्टी कंबोज को किया सम्मानित

संस, राजपुरा (पटियाला) : जिला यूथ कांग्रेस पटियाला के प्रधान निर्भय सिंह मिल्टी कंबोज को लायंस क्लब की टीम ने क्लब के पीआरओ लायन संजीव कमल के दफ्तर में सम्मानित किया। मिल्टी कंबोज ने कहा शहर मे विकास कार्य तो काफी तेजी से चल ही रहे हैं। उसके अलावा 37 करोड़ रुपये के राजपुरा टाउन व शहर के कार्यों के टेंडर भी पास हो गए हैं। जिसका कार्य कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने जो जनता से वादे किए थे, उससे भी बढ़कर विकास के कार्य करवाकर विकास पुरुष की पहचान बनाई है। सबसे ज्यादा नौजवान वर्ग में खुशी पाई जा रही है कि इलाके में सात करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस मौके पर लायंस क्लब के प्रधान राकेश कुकरेजा, कोषाध्यक्ष डा.अजय चौधरी, सीनियर वाइस चेयरमैन महेश पहुजा, सचिव तरुण कटारिया, अनिल डेयरी, सरपंच गुरजीत सिंह, महेश कुमार दमनहेड़ी सहित काफी संख्या में मंडी के आढ़ती, व्यापारी व बहावलपुर बिरादरी के गणमान्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.