कोहली को वरिष्ठ उप प्रधान व बजाज को महासचिव बनने पर किया सम्मानित
एसी मार्केट के दुकानदारों की ओर से पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली को वरिष्ठ उप प्रधान व इंद्रमोहन सिंह बजाज को महासचिव बनाने पर बधाई दी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 06:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : एसी मार्केट के दुकानदारों की ओर से पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली को वरिष्ठ उप प्रधान व इंद्रमोहन सिंह बजाज को महासचिव बनाने पर बधाई दी। इसके अलावा कुलविदर सिंह विक्की रवाज को महासचिव, मनदीप सिंह राजा सचिव, अवनीत सिंह साहनी सचिव, शिवराज सिंह अबलोवाल को महासचिव, मनिदर सिंह को राष्ट्रीय उप प्रधान नियुक्त किया है। इस मौके पूर्व सुरजीत सिंह कोहली ने पार्टी इंचार्ज सुखबीर बादल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा पब्लिक हित में खड़ा है और खड़ा रहेगा। इस दौरान दुकानदारों द्वारा सुरजीत सिंह कोहली व इंद्रमोहन सिंह बजाज को सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें