खेडी गंडिया पुलिस ने दो लोगों से 340 नशीली गोलियां कि बरामद
राजपुरा (पटियाला) खेडी गंडिया पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से एक महिला व एक पुरूष से 340 नशीली गोलियां बरामद कर उक्त दोनों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
संस, राजपुरा (पटियाला) : खेडी गंडिया पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से एक महिला व एक पुरूष से 340 नशीली गोलियां बरामद कर उक्त दोनों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ जुझार सिंह पुलिस पार्टी के साथगश्त करते गांव आकड मौजूद थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पुली टी प्वाइंट गांव आकड में नाकाबंदी कर वहां से गुजर रही महिला को रोक कर जांच की तो पुलिस को उसके पास से 240 नशीली गोलियां बरामद की। आरोपित महिला की पहचान सोनी रानी पत्नी बेंअत सिंह निवासी आंव आकड के तौर पर हुई है।
दूसरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते टी प्वांईट खेडी गंडिया मौजूद थे तो वहां से गुजरे एक व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर जांच के लिए रोक लिया। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति की जांच की तो पुलिस को उसके पास से 100 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपित की पहचान करम सिंह पुत्र माघी सिंह निवासी चौहान कॉलोनी सैद खेडी के तौर पर हुई है।