Move to Jagran APP

कांग्रेस उम्मीदवार हरदियाल कंबोज ने राजपुरा में भरे कागज

पटियाला हलका राजपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार हरदियाल सिंह कंबोज ने शनिवार को रिटर्निंग अफसर के पास नामांकन पत्र भरे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:06 PM (IST)
कांग्रेस उम्मीदवार हरदियाल  कंबोज ने राजपुरा में भरे कागज
कांग्रेस उम्मीदवार हरदियाल कंबोज ने राजपुरा में भरे कागज

संवाद सहयोगी (राजपुरा) पटियाला : हलका राजपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार हरदियाल सिंह कंबोज ने शनिवार को रिटर्निंग अफसर के पास नामांकन पत्र भरे। इस दौरान हरदयाल कंबोज ने कहा कि इस बार लोग विकास को आगे रखकर वोट करेंगे। राजपुरा में जितना विकास इस कार्यकाल में हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। कंबोज ने कहा कि पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पटियाला सीट पर जीत दर्ज करके दिखाएं, भाजपा व उनकी समर्थक पार्टियां एक दो सीटें ही ले पाएंगे। कंबोज ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में 111 दिन में जो काम हुए हैं, उससे जनता में बेहद खुश है। मौके पर उनकी पत्नी गुरमीत कौर, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान निर्भय सिंह मिलटी कंबोज, नगर कौंसिल प्रधान नरेंद्र शास्त्री, एडवोकेट अभिनव ओबराय, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन भूपिन्द्र सैनी, पीटीडीबी के वाइस चेयरमैन विनय निरंकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील अरोड़ा, मनमोहन मेहता सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.