Move to Jagran APP

जोड़ामाजरा के तीन उम्मीदवार चुनाव में आजमाएंगे किस्मत

समाना विधानसभा क्षेत्र से गांव जोड़ेमाजरा से एक ही गांव से तीन उम्मीदवारों को अलग-अलग पार्टियों ने टिकट दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 06:03 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 06:03 PM (IST)
जोड़ामाजरा के तीन उम्मीदवार चुनाव में आजमाएंगे किस्मत
जोड़ामाजरा के तीन उम्मीदवार चुनाव में आजमाएंगे किस्मत

हरदयाल सिंह नागी (समाना), पटियाला

loksabha election banner

समाना विधानसभा क्षेत्र से गांव जोड़ेमाजरा से एक ही गांव से तीन उम्मीदवारों को अलग-अलग पार्टियों ने टिकट दी है। इनमें हरिदरपाल सिंह हैरीमान, चेतन सिंह जोड़ामाजरा और रछपाल सिंह जोड़ामाजरा का नाम है। हरिदरपाल सिंह हैरीमान को कांग्रेस ने दूसरी बार हलका सनौर से टिकट दिया है। हैरीमान पिछले विधानसभा चुनाव में हार गए थे। हैरीमान ने वर्ष 2002 में समाना विधानसभा सीट से आजाद उमीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हरिदरपाल सिंह हैरीमान ने अपना राजनीतिक सफर गांव की सरपंची से शुरू किया था।

उधर, गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में संयुक्त संघर्ष पार्टी की तरफ से गांव जोड़ामाजरा के ही रछपाल सिंह जोडे़माजरा को समाना सीट से उमीदवार बनाया गया है। रछपाल सिंह जोड़ेमाजरा ने राजनीतिक सफर वर्ष 1983 से किसान यूनियन से शुरू किया था। उन्होंने वर्ष 1990 में युवा कांग्रेस के लिए कार्य किया। पार्टी ने उन्हें युवा कांग्रेस का जिला प्रधान भी नियुक्त किया। वह पार्टी के प्रदेश सचिव के अलावा अलग-अलग पदों पर भी कार्य करते रहे।

इसी तरह से रछपाल सिंह जोड़ामाजरा के रिश्तेदार चेतन सिंह जोड़ामाजरा को भी आप पार्टी द्वारा समाना सीट से अपना उम्मीदवार बनाया गया है। चेतन सिंह जोड़ेमाजरा का कहना है कि दिल्ली में अन्ना हजारे के आंदोलन और अरविद केजरीवाल से प्रभावित होकर वह आप पार्टी के साथ जुडे़ और उनकी शुरू से ही भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने की मंशा है। अब वे आप पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.