Move to Jagran APP

कंबोज ने दिया ज्वाइंट्स ग्रुप को मदद का आश्वासन

ज्वाइंट्स ग्रुप आफ राजपुरा की तरफ से शनिवार रात ज्वाइंट्स भवन में नव नियुक्त प्रधान सतीश मक्कड़ की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:10 PM (IST)
कंबोज ने दिया ज्वाइंट्स ग्रुप को मदद का आश्वासन
कंबोज ने दिया ज्वाइंट्स ग्रुप को मदद का आश्वासन

संस, राजपुरा (पटियाला) : ज्वाइंट्स ग्रुप आफ राजपुरा की तरफ से शनिवार रात ज्वाइंट्स भवन में नव नियुक्त प्रधान सतीश मक्कड़ की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य मेहमान विधायक व चीफ व्हिप हरदियाल सिंह कंबोज व विशेष मेहमान पूर्व नगर कौंसिल प्रधान नरेंद्र शास्त्री ने शमा रोशन कर समारोह का आगाज करवाया। समारोह में कंबोज ने बताया कि समाज सेवी संस्थाओं के चलते हजारों जरूरतमंद परिवार सहायता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने नए प्रधान व नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि ज्वाइंट्स ग्रुप ने हमेशा समाज में पहल के आधार पर समाजसेवा के युद्ध स्तर पर कार्य किए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से ग्रुप को विशेष तौर पर सहायता दिलवाने का भी आश्वासन दिया। मौके पर ग्रुप के प्रधान सतीश मक्कड़ ने ग्रुप द्वारा चलाए गए प्रकल्पों उसके खर्चे का भी ब्योरा दिया। इस दौरान विनय निरंकारी, रमेश पाहवा, रविद्र सेठी, विपिन भटेजा, प्रदीप नंदा, समाज सेवी अनिल असीजा, दीपक असीजा, सुरिद्र मुखी, दिनेश मेहता, देवकी नंदन, अनिल टनी, शाम सुंदर सिगला, हरीश चोपड़ा, आईपीएस बगा, जतिदर नाटी, मनीश अरोड़ा, मनीश डेहरा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.