जगजीत सिंह दर्दी का पद्म श्री अवार्ड के लिए चयन
पंजाबी के पत्रकार शिक्षा शास्त्रीय जगजीत सिंह दर्दी का चयन प्रमुख नागरिक अवार्ड पद्म श्री अवार्ड के लिए किया गया है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : पंजाबी के पत्रकार, शिक्षा शास्त्रीय जगजीत सिंह दर्दी का चयन प्रमुख नागरिक अवार्ड 'पद्म श्री अवार्ड' के लिए किया गया है। राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भावना, मीडिया, शिक्षा और पंजाबी भाषा, सभ्याचार और विरासत के प्रचार के क्षेत्र में उदाहरण वाले योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। अवार्ड मिलने के संदर्भ में जगजीत सिंह दर्दी ने बताया कि वह शुरू से ही पंजाबी युवकों में पंजाबी बोलने और पंजाबी बोलने वाले इलाकों में विस्तार करने के लिए कार्य करते रहे हैं। डेलिगेशन के सदस्य रहे हैं।
दर्दी ने बताया कि 1988 से प्रिट मीडिया की दुनिया की सबसे बड़ी संस्था 'द इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी' ने उन्होंने न सिर्फ प्रिट मीडिया के क्षेत्र में बल्कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया के क्षेत्र में भी सर्वोच्च स्थान मिला। अवार्ड मिलने के संबंध में जगजीत सिंह दर्दी ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही समाज के विकास और सभी वर्गों की प्रगति के लिए प्रयास किए हैं। इन्ही कोशिशों का ही परिणाम है कि उन्हें यह अवार्ड मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भावी साहित्यिक और रचनात्मक पीढि़यों को भी इस बारे में गंभीर रवैया अपनाना चाहिए ताकि समाज को पूर्ण रूप से विकास मिल सके।