Move to Jagran APP

आमोज ने 46 सेकेंड में 400 मीटर दौड़ जीती, शाटपुट में तेजिंदरपाल को गोल्ड

नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफस्पो‌र्ट्स (एनआइएस) में इंडियन ग्रां प्री-2 का आयोजन वीरवार को हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 08:52 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 08:55 PM (IST)
आमोज ने 46 सेकेंड में 400 मीटर दौड़ जीती, शाटपुट में तेजिंदरपाल को गोल्ड
आमोज ने 46 सेकेंड में 400 मीटर दौड़ जीती, शाटपुट में तेजिंदरपाल को गोल्ड

जागरण संवाददाता, पटियाला : नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफस्पो‌र्ट्स (एनआइएस) में इंडियन ग्रां प्री-2 का आयोजन वीरवार को हुआ जिसमें देश के अलग अलग राज्यों से आए एथलीटों ने भाग लेकर मेडल जीते। आज महिलाएं व पुरुषों के 100, 200, 400, 1500 मीटर दौड़ के अलावा लांग जंप, शाटपुट ओर जैवलिन थ्रो के मुकाबले हुए।

loksabha election banner

आमोज जैकब ने पुरुषों का 400 मीटर मुकाबला 46.00 सेकेंड के साथ जीता। उन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ा। इससे पहले उन्होंने जून 2017 में 46.26 सेकेंड में 400 मीटर दौड़ पूरी की थी। 200 मीटर स्प्रिंट मुकाबले में अरोकिया राजीव (तमिलनाडु) ने मोहम्मद अनस (केरल) को 0.20 सेकेंड से हराया। अरोकिया ने यह दोड़ 21.24 सेकेंड के साथ पूरी की है। केरल के एम श्रीशंकर ने लांग जंप में छठे प्रयास के दौरान 8.05 मीटर की छलांग लगाई। पुरुषों के शाटपुट में तजिदरपाल सिंह ने 19.49 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता है। जेवलिन थ्रो में अन्नू रानी (उत्तर प्रदेश) 64.00 मीटर के ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क के लिए मैदान में उतरीं, लेकिन वो घायल हो गईं। वे अपना बेस्ट प्रदर्शन 61.22 मीटर तक ही कर पाईं। दुत्ती चंद ने महिलाओं की दौड़ में 100 मीटर रेस 11.44 सेकेंड में पूरी की। लेकिन ओलंपिक गेम्स में 11.15 सेकेंड में दौड़ पूरी करने का क्वालीफाइंग मार्क था जो वो पूरा नहीं कर पाई। 200 मीटर दौड़ में हिमा दास (असम) ने 23.31 सेकेंड में जीत हासिल की। ये रहे परिणाम:

पुरुष वर्ग 100 मीटर

1 कृष्णकुमार सतीश राणे (महाराष्ट्र) 10.71 सेकेंड

2. अमिया कुमार मल्लिक (ओडिशा) 10,74

3. अमित तिवारी (दिल्ली) 10.81 200 मीटर

1. एस अरोकिया राजीव (तमिलनाडु) 21.24 सेकेंड

2. मोहम्मद अनस याहिया (केरल) 21.44

3. अशोक कुमार (पंजाब) 21.80। 400 मीटर

1. आमोज जैकब (दिल्ली) 46.00 सेकंड

2. सार्थक भांबरी (दिल्ली) 47.12

3. अंगरेज सिंह (हरियाणा) 47.32। 1500 मीटर

1. अजय कुमार सरोज (उत्तर प्रदेश) 3 मिनट 44.31 सेकंड

2. राहुल (दिल्ली) 3 मिनट 45.98;

3. अजीत कुमार (गुजरात) 3 मिनट 51.30 लंबी छलांग

1. एम श्रीशंकर (केरल) 8.05 मीटर

2. युगन शेखर सिंह (उत्तर प्रदेश) 7.85

3. मोहम्मद अनस याहिया (केरल) 7.76 शाटपुट 1.

तेजिदरपाल सिंह तूर (पंजाब) 19.49 मी

2. साहिब सिंह (दिल्ली) 17.69

3. अमनदीप सिंह धालीवाल (पंजाब) 16.96 जेवलिन थ्रो

1. साहिल सिलवाल (हरियाणा) 77.40 मीटर

2. रोहित यादव (उत्तर प्रदेश) 77.33

3. मनु डीपी (कर्नाटक) 75.28 महिला वर्ग 100 मीटर:

1. दुत्ती चंद (ओडिशा) 11.44 सेकेंड

2. एटी दानेश्वरी (कर्नाटक) 11.89

3. डियांड्रा डडली वलदारेस (महाराष्ट्र) 11.92 200 मीटर:

1 हिमा दास (असम) 23.31 सेकेंड

2. सिमरनदीप कौर (दिल्ली) 24.91 400 मीटर

1. एमआर पूवम्मा (कर्नाटका) 53.60 सेकंड

2. किरण पहल (हरियाणा) 54.88

3. सुभा वेंकटेशन (तमिलनाडु) 55.29 1500 मीटर

1. चंदा (दिल्ली) 4 मिनट 15.54 सेकेंड

2. पीयू चित्रा (केरल) 4: 20.98

3. लिली दास (पश्चिम बंगाल) 4: 21.32 400 मीटर बाधा दौड़

1. आर विथ्या रामराज (तमिलनाडु) 59.49 सेकंड

2. नन्ही (हरियाणा) 1: 00.13

2. सेलिनी वी कृष्णा (केरल) 1: 00.44 शाटपुट

1. सृष्टि विग (दिल्ली) 15.46 मीटर

2. कचनार चौधरी (राजस्थान) 14.15

3. तुलनई नार•ारी (असम) 13.95 भाला फेंक:

1. अन्नू रानी (उत्तर प्रदेश) 61.22 मीटर

2. संजना चौधरी (राजस्थान) 53.27

3. शर्मिला कुमारी (हरियाणा) 50.93


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.