अशोक अग्रवाल का सम्मान किया
पटियाला कोरोना महामारी के दौरान अग्रवाल चेतना सभा हमेशा ही लोगों को बचाने के लिए जागरूक कर रही है।
जेएनएन, पटियाला : कोरोना महामारी के दौरान अग्रवाल चेतना सभा हमेशा ही लोगों को बचाने के लिए जागरूक कर रही है। इस समय हरेक व्यक्ति को मास्क जरूरी पहनना चाहिए। साबुन से बार-बार हाथ धोने चाहिए। दो गज की दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें। इसके साथ कोविड 19 से बचा जा सकता है। डेंगू जैसी बीमारी से बचने के लिए आसपास पानी खड़ा नहीं होने देना चाहिए और सफाई जरूरी है। इन बीमारियों को दूर करने के लिए हमारे डॉक्टर, नर्सें, पैरा मेडिकल स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी, समाजसेवक, पत्रकार, केमिस्ट बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इनका सम्मान करना बहुत जरूरी है। अग्रवाल चेतना सभा हमेशा इन लोगों का सम्मान कर रही है। यह बात डा. विकास गोयल ने अशोक अग्रवाल का सम्मान करते हुए कहे। उनके साथ डॉ. पुरुषोत्तम गोयल प्रधान अग्रवाल चेतना सभा भी साथ थे। इस अवसर पर अशोक गर्ग, अरविद अग्रवाल, कमल गोयल, अमित कुमार गोयल उपस्थित थे।