हरजीत माडल टाउन समिति के प्रधान बने
इंप्लाइज फेडरेशन पहलवान की माडल टाउन समिति का चुनाव कुलवंत सिंह नाभा की अध्यक्षता में हुआ।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 04:28 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 04:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : इंप्लाइज फेडरेशन पहलवान की माडल टाउन समिति का चुनाव कुलवंत सिंह नाभा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें विशेष तौर पर दीपइंदर सिंह उपप्रधान पंजाब, सर्बजीत सिंह, प्रधान पीएंडएम, ब्रिज मोहन सर्कल सचिव, शिवदेव सिंह वरिष्ठ उपप्रधान ने अपने विचार साझे किए और किसान संघर्ष की प्रशंसा की। मंडल समिति का चुनाव सर्वसम्मति के साथ हुआ जिसमें हरजीत सिंह प्रधान, सूरत सिंह वरिष्ठ उपप्रधान, जसपाल सिंह उपप्रधान, अजय कुमार सचिव, विनोद कुमार कैशियर और रमेश कुमार सहायक सचिव चुने गए। आखिर में भूपिंदर ठाकुर ने धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें