हरजीत ग्रेवाल को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना
बनूड़ (पटियाला) भारतीय जनता पार्टी के लिए हलका इंचार्ज के तौर पर राजपुरा से कमान संभाल रहे हरजीत सिंह ग्रेवाल को आने वाले समय में पक्षपात नीति का सामना करना पड़ सकता है।
जेएनएन, बनूड़ (पटियाला) : भारतीय जनता पार्टी के लिए हलका इंचार्ज के तौर पर राजपुरा से कमान संभाल रहे हरजीत सिंह ग्रेवाल को आने वाले समय में पक्षपात नीति का सामना करना पड़ सकता है। अकाली भाजपा के नेता के तौर पर हलके में काम करने वाले ग्रेवाल को बनूड़ के शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने अपना नेता मानने से इंकार कर दिया है। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जसविदर सिंह जस्सी ने कहा कि ग्रेवाल भाजपा के नेता हैं। अकाली दल के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जीरकपुर से विधायक नरिदर कुमार शर्मा कर रहे हैं। राजपुरा हलके से भी उन्हें ही शिअद हलका इंचार्ज बनाया गया है। ऐसे में भाजपा नेता की अगुआई शिअद कार्यकर्ताओं को मंजूर नहीं है।
जस्सी ने कहा कि शिअद-भाजपा के गठबंधन के दौरान यदि टिकट ग्रेवाल के पक्ष में जाती है तो वोट उन्हें दी जाएगी। लेकिन मौजूदा समय में ग्रेवाल अकाली दल की आड़ में भाजपा को प्रमोट कर रहे हैं।
दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा नेता पब्लिक समस्याओं को लेकर हलके में सॉलिड स्टैंड नहीं ले रहे हैं। बेशक राजपुरा में लेडिज का मामला हो या घग्गर घाट पर नग्गल सलेमपुर से रेत खनन का, ग्रेवाल बैकफुट की रणनीति खेलते हैं, जो आने वाले समय में उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कुछ लोग आज भी भाजपा नेता नाभा के पूर्व चेयरमैन गुरतेज सिंह ढिल्लों से जुडे़ हुए है। जिससे ग्रेवाल को नुकसान हो सकता है। दूसरी तरफ भाजपा के जिला सचिव रछपाल सिंह खलौर और मंडल सचिव अशोक कुमार दमनहेडी ने कहा कि ग्रेवाल अकाली भाजपा वर्करों को एकजुट लिए हुए हैं।
कंबोज के लिए काम कर रहे है अकाली वर्कर
ऐसी बातों को तूल देने वाले अकाली वर्कर विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर अकाली भाजपा एक हैं। सभी वर्कर एक समान हैं।