कांग्रेस छोड़ घनौर में गुरप्रीत संधू आप में शामिल
हलका घनौर व राजपुरा में कांग्रेस को उस समय झटका लगा जब युवाओं के दिलों की धड़कन व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह संधू साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए।
संस, राजपुरा (पटियाला) : हलका घनौर व राजपुरा में कांग्रेस को उस समय झटका लगा जब युवाओं के दिलों की धड़कन व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह संधू साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए। इतना ही नही लायंस क्लब के प्रधान दिनेश मेहता व न्यू अनाज मंडी परचेज यूनियन के प्रधान दविंद्र लुथरा ने भी साथियों सहित आप में शामिल हुए हैं। सांसद भगवंत मान ने गुरप्रीत संधू को पार्टी में बनता सम्मान देने के साथ सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में लोगों से जो वादे किये थे, लेकिन कांग्रेस ने अपनी दोगली नीतियों के कारण जनता को गुमराह कर केवल सता प्राप्त की थी, जिसके चलते ही उन्हें कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अपने कामों से लोगों के दिल में जगह बनाई है। उन्होंने गरीब लोगों को मुफ्त बिजली, इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, स्मार्ट स्कूलों का निर्माण करवा कर पूरे देश में विशेष पहचान बनाई है। जिससे प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस अवसर पर हलका इंचार्ज नीना मित्तल, सर्वजीत सिंह ढकानसूं, महिद्र सिंह हासनपुर, हरजंट सिंह, बलविंद्र कबूलपुर, गुरजीत सिंह भोगला, मान सिंह सूहरों, गुरतेज सिंह, तरसेम सिंह, चरनदीप सिंह, गुरविन्द्र सिंह मौजूद रहे।