Move to Jagran APP

शर्मनाक: ग्रंथी अपनी 11 साल की बेटी के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, पत्‍नी ने रंगेहाथ पकड़ा

पंजाब के पटियाला में एक ग्रंथी ने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्‍ते को कलंकित कर दिया। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ चार साल से दुष्‍कर्म कर रहा था। पत्‍नी ने उसे रंगहाथ पकड़ा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 07:45 PM (IST)
शर्मनाक: ग्रंथी अपनी 11 साल की बेटी के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, पत्‍नी ने रंगेहाथ पकड़ा
शर्मनाक: ग्रंथी अपनी 11 साल की बेटी के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, पत्‍नी ने रंगेहाथ पकड़ा

पटियाला, जेएनएन। एक ग्रंथी ने अपनी शर्मनाक करतूत से पिता-पुत्री के पवित्र रिश्‍ते को कलंकित कर दिया। वह अपनी 11 साल की बेटी का चार साल शारीरिक शोषण कर रहा था। पत्‍नी के गुरुद्वारा में सेवा करने के लिए जाने के बाद वह अपनी बेटी के साथ दुष्‍कर्म करता था। 37 वर्षीय यह व्‍यक्ति पत्‍नी केे गुरुद्वारा जाने के बाद फिर बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म कर रहा था। इसी बीच पत्‍नी आ गई और उसकाे रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बच्‍ची सात साल की थी तभी से पिता शारीरिक शोषण कर रहा था और उसे काफी डरा धमका रखा था।  मंगलवार को पत्‍नी गुरुद्वारा साहिब मेकं सेवा करके लौटी तो पति को बेटी केे साथ दुष्‍कर्म करते देखा। उसने इस हरकत की परिवार के लोगों को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर घर लौटी तो देखा उसका पति 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस पर उसने सास और देवर को तुरंत इस बारे में जानकारी दी। बेटी ने बताया कि जब वह सात साल की थी तो पिता ने पहली बार गलत हरकत की थी।

पुलिस ने ग्रंथी को किया गिरफ्तार, कोरोना टेस्ट करवा जेल भेजा

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसके बाद चार साल से वह अत्याचार सह रही थी। थाना भादसों पुलिस ने ग्रंथी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमृतवीर सिंह चहल ने बताया कि आरोपित का कोरोना टेस्ट करवाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।   

दोस्ती के नाम पर छल, महिला से किया दुष्कर्म

एक अन्‍य मामले में थाना सदर पुलिस ने सतवंत सिंह नामक व्‍यक्ति के खिलाफ एक महिला को दोस्‍ती के नाम पर धोखा देकर दुष्‍कर्म का केस दर्ज किया है। उसके खिलाफ बहादुरगढ़ के पास किराये के मकान में रहने वाली महिला से दो साल दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। आरोपित पंजाबी यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड है। उसने महिला के पति से दोस्ती कर उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाकर नाइट ड्यूटी लगा दी। फिर एक दिन महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ वीडियो क्लिप बना ली।

जनवरी में मामला थाने में पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आरोपित के कहने पर महिला ने पति से तलाक का केस भी लगा दिया, लेकिन आरोपित ने शादी नहीं की। इस पर महिला ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। वहीं अलीपुर के रमनदीप ङ्क्षसह के खिलाफ 15 वर्षीय लड़की को घर बुलाकर दो बार दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.