जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना पसियाणा के अंतर्गत आते गांव करहाली साहिब के नजदीक नाकाबंदी के दौरान शराब तस्कर ने एक एएसआइ को टक्कर मार टांग तोड़ने वाला आरोपित चार दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। आरोपित जगदीश सिंह निवासी गांव बिजलपुर को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार को भी उसके घर रेड की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाना पसियाणा इंचार्ज हरविदर सिंह ने कहा कि आरोपित फरार है, जिसे काबू करने पुलिस लगातार रेड कर रही है। घटना के अनुसार एएसआइ नरिदर सिंह नवांगांव चौकी में तैनात है। उसने पुलिस पार्टी के साथ शुक्रवार को गांव करहाली साहिब के नजदीक नाका लगा रखा था। यहां पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्करी के तीन मामलों में नामजद आरोपित जगदीश सिंह हरियाणा से भारी मात्रा से शराब तस्करी कर पटियाला की तरफ ला रहा है। वह कच्चे रास्ते का इस्तेमाल करते हुए घुमहेड़ी की तरफ से आएगा तो पुलिस पार्टी ने गांव करहाली साहिब के पुली के आसपास शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद नाकाबंदी कर ली। इतने में आरोपित बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया तो एएसआई नरिदर सिंह ने उसे रुकने का इशारा किया। खुद को फंसता हुआ देख जगदीश सिंह ने बाइक की रफ्तार तेज कर ली और नरिदर सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गिर गई और अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया था।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।