राजपुरा में दूसरी बार कल से होगा फिट-राजपुरा कार्यक्रम : नितिन
पिछले साल की तरह राजपुरा में इस साल भी फिट राजपुरा कार्यक्रम 24 अक्टूबर व 31 अक्टूबर को होने जा रहा है।
संस, राजपुरा : पिछले साल की तरह राजपुरा में इस साल भी फिट राजपुरा कार्यक्रम 24 अक्टूबर व 31 अक्टूबर को होने जा रहा है। ये जानकारी फिक्रमंद वेलफेयर सोसायटी के प्रधान नितिन खुराना ने दी। उन्होंने बताया कि राजपुरा के लोगों ने पिछली बार इस कार्यक्रम में बहुत उत्साहपूर्वक भाग लिया था।
नितिन ने बताया कि फिट राजपुरा का उद्देश्य साइकिल चलाकर सिर्फ फिट रहने का संदेश देने के अलावा राजपुरावासियों का ध्यान भ्रूण हत्या, नशा, महिला सशक्तीकरण, क्लीन एवं ग्रीन राजपुरा की ओर दिलवाना है। यह कार्यक्रम बहावलपुर भवन से शुरू होकर एमएलए रोड, फव्वारा चौक, सिविल अस्पताल, गुरुद्वारा सिंह सभा, दुर्गा मंदिर से होते हुए वापस बहावलपुर भवन पर समाप्त होगा। साइकिलिग के पश्चात भवन के बाहर नाटक, भंगड़ा, गिद्दा एवं रंगारंग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होकर साढ़े आठ बजे तक चलेगा। इस मौके पर संस्था की महिला प्रधान रिद्धि शर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर को करवाचौथ है, जहां पर महिलाएं अपने पति के लिए लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन को और यादगार बनाने के लिए महिलाएं एवं पुरुष अपने जीवन साथी के साथ आ कर साइकिल चलाएं और इस दिन में नई याद जोड़ें। साथ ही अपने आप को तंदुरुस्त और फिट रखें। मौके पर किरण, शिवानी, दीक्षित आहूजा, आशीष कुमार, अभिषेक आर्य, जितेंद्र तनेजा, जगदीप कुमार, यशिका, मानव प्रताप सिंह, यशिका ग्रोवर, सिधिया ग्रोवर, बिदिया ग्रोवर, सुधा, प्रोमिला आदि मौजूद रहे।