सीएम प्रोग्राम के बाहर फायरिग करने वाला आज पेश होगा अदालत में
मुख्यमंत्री की नगर निगम आडिटोरियम रैली के बाहर फायरिग करने के आरोपित अमर कल्याण को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, पटियाला : मुख्यमंत्री की नगर निगम आडिटोरियम रैली के बाहर फायरिग करने के आरोपित अमर कल्याण को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित ने बताया कि अक्टूबर की इस घटना के बाद वह विभिन्न राज्य में जाकर छिपा रहा था। वहां पर किसी को केस दर्ज होने के बारे में नहीं बताया और कुछ दिनों के बाद ठिकाना बदल लेता था। चौकी न्यू अफसर कालोनी के इंचार्ज एसआइ गुरपिदर सिंह ने कहा कि आरोपित को पनाह देने वालों से भी पूछताछ करेंगे। अभी तक इसके खिलाफ एक मामला पुराना दर्ज होने की जानकारी मिली है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इसके अन्य दोनों अज्ञात साथियों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि अक्टूबर में पटियाला में मुख्यमंत्री की रैली थी। जहां पर हरविदर सिंह जोई, अमर कल्याण सहित अन्य लोगों ने मिलकर फायरिग की थी, फ्रायरिग में दो युवक गोली लगने से जख्मी हुए थे। हरविदर सिंह सहित करीब चार लोग पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।