ईधन के दाम में बढ़ोतरी से किसान परेशान
पटियाला डीजल के बढ़ रहे दाम को लेकर जहां आम पब्लिक परेशान हैं।
जागरण संवाददाता, पटियाला : डीजल के बढ़ रहे दाम को लेकर जहां आम पब्लिक परेशान हैं। वहीं, किसान वर्ग भी परेशान दिख रहा है उन्हें धान की बुआई के लिए लेबर नहीं मिल रही है। इसी तरह यूरिया के बढ़ रहे दाम को लेकर भी किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि अगर अगले समय में भी इसी तरह से दाम बढ़ते रहे, तो खेती का धंधा काफी नुकसानदायक साबित होगा।
30 जून को किसान वर्ग केंद्र के खिलाफ करेगा प्रदर्शन
पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर किसानों में रोष पाया जा रहा है। लुधियाना में भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की हुई मीटिग में फैसला लिया गया है कि 30 जून को किसान वर्ग राज्य भर में केंद्र के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगा। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के महासचिव जगमोहन सिंह ने कहा कि पहले एक एकड़ जमीन को तैयार करने में 100 लीटर डीजल लगता था। पर अब इससे ज्यादा का खर्च होगा। तेल की बढ़ रही कीमतों का सीधा असर खेती धंधे पर पड़ेगा। जिसके चलते किसान वर्ग में मोदी सरकार के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। किसान वर्ग जल्द ही सरकार के खिलाफ एक बड़ा व लंबा संघर्ष शुरू करने की तैयारी में है।
पांच हजार प्रति किल्ला मिलती है लेबर
किसान अजायब सिंह ने कहा कि बढ़ी रही तेल की कीमतों से किसान वर्ग परेशान है। पर दूसरी ओर लेबर न मिलने के चलते भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले लेबर प्रति किल्ला 2500 रुपये मिलती थी। पर वही लेबर अब पांच हजार रुपये प्रति किल्ला मिल रही है। लेबर न मिलने से परेशान तो हैं पर दूसरी ओर तेल की बढ़ रही कीमतें भी परेशान कर रही हैं। खेती धंधा नुकसान वाला हो चुका है। फसल के दाम नहीं बढ़ रहे पर खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार को तुरंत तेल की कीमतों में कटौती करनी चाहिए। ताकि किसान वर्ग खुशहाल हो।
----बलविदर सिंह, किसान