देश में साइकिलिग को ई-पाठशाला से मिलेगी नई दिशा
साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक महीने के लिए ई -पाठशाला प्रोग्राम करवाया।
जेएनएन, पटियाला : साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक महीने के लिए ई -पाठशाला प्रोग्राम करवाया। इसके पहले सेशन की शुक्रवार को समाप्ति की गई। इस मौके साइकिलिग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान परमिदर सिंह ढींडसा, जरनल सचिव मनिदरपाल सिंह, साइकिलिग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन ओंकार सिंह और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल थे। साइकिलिग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन ओंकार सिंह कहा कि इस प्रोग्राम के साथ देश में साइकिलिंग को नई दिशा मिलेगी। जमीनी स्तर पर देश का यूथ साइकिलिग खेल के लिए उत्साहित होगा। इस प्रोग्राम के द्वारा साइकिलिंग की बहुत सी बारीकियों की जानकारी मिली है। इस प्रोग्राम के साथ जहां देश में साइकिलिंग खेल को अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे। वहीं, कोचिंग में भी सुधार आएगा। इस संबंधित जानकारी देते साइकिलिग फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव मनिदरपाल सिंह ने कहा कि ऐसी ई -पाठशाला के साथ देश में कोचिग प्रणाली में सुधार आएगा। नई तकनीक पर विचार चर्चा कर जमीनी स्तर पर लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिर से नयी तकनीक के साथ कोचिग प्रणाली के लिए एक नया प्रोग्राम तैयार किया गया जो राष्ट्रीय स्तर पर करवाया जाएगा। उन्होंने विशेष तौर पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी अधिकारी, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया। इस मौके साइकिलिग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मीडिया सलाहकार जगदीप सिंह काहलों मौजूद रहे।