Move to Jagran APP

पुरानी रंजिश के चलते महिला पंच मेंबर के पति को मारी गोलियां, केस दर्ज

थाना जुल्का इलाके में पुरानी रंजिश के चलते महिला पंच मेंबर के पति पर सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर फायरिग कर दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 11:43 PM (IST)
पुरानी रंजिश के चलते महिला पंच मेंबर के पति को मारी गोलियां, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना जुल्का इलाके में पुरानी रंजिश के चलते महिला पंच मेंबर के पति पर सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर फायरिग कर दी। 14 नवंबर को हुई इस घटना में पंच मेंबर का पति गुरजिदर सिंह निवासी गांव टौरां व उसका दोस्त जगदीप सिंह जख्मी हुए हैं। गुरजिदर सिंह के छाती, आंख व बाईं बाजू में गोली के छर्रे लगे हैं जबकि बाई जांघ में गोली लगी है। वहीं जगदीप सिंह के जांघ में भी गोली लगी है जबकि रूपिदर सिंह व बलकार सिंह भी छर्रे लगने से जख्मी हैं। इन सभी को राजिदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना जुल्का पुलिस ने इस मामले में 15 नवंबर की शाम को होश में आए गुरजिदर सिंह के बयानों पर नेपाल सिंह, सरपंच कशमीर सिंह निवासी टौरा, बाज सिंह निवासी डेरा सनौरिया, परमजीत सिंह, हरचंद सिंह, बबली निवासी टौरा, शाम सिंह निवासी गांव जलबेड़ा, गेजा सिंह निवासी गांव महमा थाना जुल्का के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद परमजीत सिंह व शाम सिंह को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को मंगलवार अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह है पूरा मामला

loksabha election banner

गुरजिदर सिंह के अनुसार 14 नवंबर को वह शाम सात बजे के करीब अपने दोस्तों रुपिदर सिंह, जगदीप सिंह व बलकार सिंह के साथ सैर करते हुए गांव टौरा में खड़ा बातें करने लगा। इसी दौरान आरोपित नेपाल सिंह, जंगीर सिंह, परमजीत सिंह ट्रैक्टर पर सवार होकर आए, इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते तकरारबाजी शुरू कर दी। इस दौरान परमजीत सिंह ने अपनी बंदूक को नेपाल सिंह को देकर फायर करने को कहा, वहीं अन्य आरोपित भी बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए। नेपाल सिंह ने बंदूक से सीधा फायर किया, जो गुरजिदर सिंह के जांघ में लगा और कशमीर सिंह ने अपनी पिस्टल से हवाई फायरिग शुरू कर दी। आरोपित बाज सिंह ने बंदूर व पिस्टल अपने साथियों से लेकर सीधे फायर करने शुरू कर दिए, जो गुरजिदर सिंह के शरीर के विभिन्न हिस्सों में लगे। वहीं बचाव करने आया गुरजिदर सिंह का दोस्त जगदीप सिंह भी गोली लगने से जख्मी हो गया। इन जख्मियों को बाद में लाठियों से भी पीटा गया। इस वजह से चल रही रंजिश

गुरजिदर सिंह ने बताया कि आरोपित परमजीत सिंह ने गलत तरीके से पंचायती जमीन को अपने कब्जे में लिया है, जिसके खिलाफ उन्होंने केस दायर किया हुआ है। सरपंच कशमीर सिंह उक्त आरोपितों का पक्ष लेता है और उनपर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। गुरजिदर सिंह की पत्नी पंच मेंबर है और करीब चार अन्य मेंबरों ने मिलकर केस लड़ रहे हैं। इन लोगों की आवाज नहीं दबी तो आरोपितों ने जान से मारने की कोशिश की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.