सेवा केंद्रों में अप्लाई सेवाओं का समयबद्ध तरीके से हो रहा निपटारा: डीसी
जागरण संवाददाता पटियाला लोगों को समय पर सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए जिला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 41 सेवा केंद्रों में 167 काउंटर चल रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 07:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला
लोगों को समय पर सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए जिला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 41 सेवा केंद्रों में 167 काउंटर चल रहे हैं। करीब 200 मुलाजिम इन सेवा केंद्रों के द्वारा लोगों को समय पर सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। इनकी तरफ से कोरोना संकट के दौरान भी सरकार की 276 के लगभग सेवाएं लोगों तक पहुंचाने में पूरा योगदान दिया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने समयबद्ध सेवाओं संबंधित जानकारी देते बताया कि इस संबंधित रोजाना की समीक्षा की जाती है। अलग -अलग विभाग के संबंधित आधिकारियों, कर्मचारियों को समय पर सेवाएं देने की हिदायत जारी की गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें