पूर्ण ढींगरा व टीम त्रिपड़ी के श्री भैरो नाथ मंदिर से 12 हजार संग्रह किए
श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण समिति की धार्मिक संगठन सहप्रमुख पूर्ण ढींगरा एवं उनकी टीम जन जागरण के लिए अलग अलग मंदिरो में धार्मिक कीर्तन करवाए जा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पटियाला : श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण समिति की धार्मिक संगठन सहप्रमुख पूर्ण ढींगरा एवं उनकी टीम जन जागरण के लिए अलग अलग मंदिरो में धार्मिक कीर्तन करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत आज त्रिपड़ी के श्री भैरों नाथ मंदिर में आयोजन किया गया। जिसमें संगत की ओर से 12 हजार रुपये का धन संग्रह किया। इस मौके पर विभाग प्रचारक जितेंद्र, एसके देव, पूर्ण ढींगरा,, रविद भाटिया, राजिदर सिंह, महिदर मदान, सुशील कुमार, प्रदीप शर्मा के इलावा इलाके के काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। दूसरी टोली विकास कालोनी निवासी बलजिदर सिंह ठाकुर एंव उनकी धर्मपत्नी ने टोली सदस्यों को 11 हजार राशि समर्पित की। इस मौके पर हकीकत उपनगर प्रमुख पवन बंसल, राजेश मित्तल, राजेश बंसल सहयोग राशि प्राप्त करने गए। तीसरी टोली भूपिदर जिदल व उनकी धर्मपत्नी किरण जिदल ने टोली सदस्यों को 11 हजार रुपये की राशि समर्पित की। इस मौके पर हकीकत उपनगर प्रमुख पवन बंसल, राजेश मित्तल, सतीश गर्ग, रमन महाजन, मिट्ठू राम ने सहयोग राशि प्राप्त की।