राजोआणा की फांसी को उम्र कैद में बदलने के खिलाफ प्रदर्शन
शिवसेना हिदुस्तान ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा माफ करके उम्र कैद में बदलने के खिलाफ मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता. पटियाला : शिवसेना हिदुस्तान ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा माफ करके उम्र कैद में बदलने के खिलाफ मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। सेना के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नाम डीसी को मांगपत्र सौंपा । शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के कातिल की फांसी की सजा किसी भी हालत में उम्र कैद में नहीं बदली जानी चाहिए, विशेष करके जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस की पॉलिसी पर चलने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आतंकवाद पीड़ित हिदुओं को मुआवजा नहीं दिलवा रहे हैं।