गुरु नानक नगर में घर से मिली लाश
जेएनएन पटियाला शहर के गुरु नानक नगर के घर से एक व्यक्ति की लाश मिली है। व्यक्ति की पह
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 08:08 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 06:09 AM (IST)
जेएनएन, पटियाला : शहर के गुरु नानक नगर के घर से एक व्यक्ति की लाश मिली है। व्यक्ति की पहचान जतिदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह के तौर पर हुई। इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय ने बताया कि पुलिस को पड़ोसियों से सूचना मिली कि पिछले तीन चार दिनों से 48 वर्षीय जतिदर सिंह घर का दरवाजा नहीं खोल रहा। पुलिस ने आकर चेक किया तो जतिदर सिंह घर में मृत पाया गया। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा। जतिदर सिंह का अपनी पत्नी के साथ कई साल पहले तलाक हो चुका था और उसकी दो बच्चियां हैं और वह भी अपनी मां के साथ रह रही हैं। मृतक घर में अकेला रहता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें