कर्ज से परेशान दंपती नहर में कूदा, पत्नी का शव मिला, पति लापता
गांव बख्शीवाला में रहने वाली दंपती ने कर्ज से परेशान होकर नहर में कूद गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : गांव बख्शीवाला में रहने वाली दंपती ने कर्ज से परेशान होकर नहर में कूद गया। घटना 20 सितंबर देर रात की है। 23 सितंबर को पुलिस को 40 वर्षीय ज्योति निवासी बख्शीवाला का शव खनौरी हेड से मिला, जबकि पति 44 वर्षीय मनोज की तलाश जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। थाना बख्शीवाला के जांच अधिकारी एएसआइ जसविदर सिंह ने कहा कि परिवार वालों ने बताया कि दंपती पर काफी कर्ज चढ़ गया था। 20 सितंबर की शाम को दोनों मनोज की बहन के पास भी गए थे। जहां उन्होंने कहा कि वह कर्ज से परेशान हैं और ये कहकर वहां से चले गए। बाद में उनका सामान नहर किनारे से मिला। परिवार वाले पिछले चार दिन से उनकी तलाश कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें