अदालत में पेश न होने पर महिला सहित दस पर केस
सिटी राजपुरा थाना व घनौर थाना पुलिस ने अदालत के निर्देशों पर एक महिला सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : सिटी राजपुरा थाना व घनौर थाना पुलिस ने अदालत के निर्देशों पर एक महिला सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन पर आरोप है कि केस की सुनवाई के दौरान बार-बार सम्मन भेजने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुए। सिटी राजपुरा पुलिस ने नारायण चौधरी निवासी पीर कालोनी सैद खेड़ी, हरीश कुमार निवासी गांधी कालोनी राजपुरा, गुरदयाल सिंह निवासी एसएसटी नगर पटियाला, बलवीर सिंह निवासी गांव मदनपुर थाना शंभू, करूण निवासी गांव भौगला राजपुरा, काका सिंह निवासी गांव खरौल राजपुरा, अमरजीत सिंह निवासीगांव उकसी सैणियां राजपुरा, बलजिदर सिंह निवासी गांव शेखपुर जगीर जुल्का थाना, चरनजीत कौर निवासी न्यू अफसर कालोनी राजपुरा को चेक बाउंस मामले में अदालत में पेश न होने पर नामजद किया है। घनौर थाना पुलिस ने गुरमीत सिंह निवासी गांव चमारू थाना घनौर को चेक बाउंस मामले में अदालत में पेश न होने पर नामजद किया है।