महिला की शिकायत पर पति पर केस
नाभा (पटियाला) पति से परेशान महिला ने छह अगस्त को नहर में छलांग लगा दी थी उसे गोताखोरों ने बचा लिया था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 11:51 PM (IST)
जेएनएन, नाभा (पटियाला) : पति से परेशान महिला ने छह अगस्त को नहर में छलांग लगा दी थी, उसे गोताखोरों ने बचा लिया था। थाना कोतवाली में केस दर्ज में पीड़ित महिला जसवीर कौर पत्नी कुलवंत सिंह हीरा महल कॉलोनी नाभा ने शिकायत में बताया कि पति कुलवंत सिंह पुत्र हरचंद सिंह अगेता नाभा उसे अकसर परेशान किया करता था, जिससे दुखी होकर छह अगस्त को भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। उसे मौके पर मौजूद गोताखोर टीम के सदस्यों ने बाहर निकाल लिया था। फिलहाल उसका नाभा के सिविल अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें