Move to Jagran APP

बीपीडब्ल्यूएफ ने पद्मश्री लाजवंती को किया सम्मानित

बहावलपुर वेलफेयर फाउंडेशन (बीपीडब्ल्यूएफ) ने त्रिपड़ी निवासी लाजवंती छाबड़ा को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 04:25 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 04:25 PM (IST)
बीपीडब्ल्यूएफ ने पद्मश्री लाजवंती को किया सम्मानित
बीपीडब्ल्यूएफ ने पद्मश्री लाजवंती को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, पटियाला : बहावलपुर वेलफेयर फाउंडेशन (बीपीडब्ल्यूएफ) ने त्रिपड़ी निवासी लाजवंती छाबड़ा को सम्मानित किया। उनको फुलकारी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने व फुलकारी के जरिए महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए इस महीने के अंत में पद्मश्री अवार्ड मिलना है। इससे पहले उनको फुलकारी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फाउंडेशन के प्रधान ललित गेरा, महासचिव दिनेश चावला ने बताया कि लाजवंती ने फुलकारी की कढ़ाई के दम पर न केवल राष्ट्रीय बल्कि पद्मश्री अवार्ड हासिल करने का गौरव हासिल किया है। इस लिए उनको फाउंडेशन ने सम्मानित किया है। इस अवसर पर लाजवंती के पुत्र अशोक चावला, शिवम अरोड़ा, मनोज राजन, जयप्रकाश प्रधान, मुकेश कुमार, खुशवंत राज, कृष्ण सिधी, सावल दास, सरिता कालरा, जन्नत नरेश, सुष्मा मल्होत्रा, कृष्णा देवी, सत्या देवी, रामवती मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.