भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं : भूपेश अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी जिला पटियाला देहाती की बैठक में भाजपा जिला प्रभारी भूपेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
संस, राजपुरा (पटियाला) : भारतीय जनता पार्टी जिला पटियाला देहाती की बैठक में भाजपा जिला प्रभारी भूपेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भूपेश अग्रवाल ने देहाती के संगठनात्मक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सुझाव दिए। भाजपा कार्यकर्ता की समस्याओं को सुनकर उन्होंने आश्वासन दिया कि हर समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा
इस मौके पर भूपेश अग्रवाल ने आह्वान किया कि किसान हमारे अन्नदाता हैं इसलिए हम इनकी कदर करते हैं। लेकिन किसानों के रूप में कुछ कांग्रेसी विरोध जता रहे हैं उनसे डरने की कोई जरूरत नहीं। बैठक में जहां भूपेश अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और कैप्टन सरकार की नाकामियां गिनाई।
भूपेश अग्रवाल ने कहा कि कैप्टन सरकार ने साढ़े चार साल में अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। बैठक में जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। बैठक में भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. नंद लाल शर्मा, नरेन्द्र नागपाल, संदीप जिदल, राम सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय मेनरो, रछपाल सिंह, मनमोहन भोला, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जरनैल सिंह हैप्पी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नमिता राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम, प्रदीप कुमार नंदा व अन्य सदस्य मौजूद थे।