Move to Jagran APP

भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, बबली को सेंट्रल मंडल का सचिव बनाया

भाजपा के जिला अध्यक्ष हरिदर कोहली की अध्यक्षता में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 03:39 PM (IST)
भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, बबली को सेंट्रल मंडल का सचिव बनाया
भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, बबली को सेंट्रल मंडल का सचिव बनाया

जागरण संवाददाता, पटियाला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष हरिदर कोहली की अध्यक्षता में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों ने बाबा साहिब डा. भीमराव आंबेडकर को फूलमालाएं पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरचंद डाबी के साथ आइटी सेल (एससी मोर्चा) के इंचार्ज शंकर चौहान व भाजपा महिला मोर्चा (शहरी) ने इस समारोह में शिरकत की।

loksabha election banner

इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा जिला शहरी अध्यक्ष मधु फुलारा के साथ भारतीय संविधान दिवस मनाया। जिला प्रवक्ता लवली ने डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन और भारतीय संविधान में उनके योगदान की जानकारी दी। बाद में सभी कार्यकर्ताओ ने बाबा साहिब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मधु ने बबली को महिला मोर्चा सेंट्रल मंडल के सचिव पद पर नियुक्ति किया है। इससे पहले मंडल स्तर पर 12 नए कार्यकर्ताओ के अलावा जिला के दो पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। त्रिपड़ी, थापर व सेंट्रल मंडल अध्यक्षों के साथ माडल टाउन महिला मोर्चा मंडल प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो माह में मंडलों में स्वच्छता दिवस, गोसेवा, पौधारोपण व पक्षियों को दाना डालने के सेवा कार्य किए गए। जिला सचिव पम्मी की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बैठक में जिला शहरी उपाध्यक्ष अंकिता चौधरी, आरती शर्मा, रेनू गुप्ता, रेखा मैनाली, जिला सचिव, शोशल मीडिया इंचार्ज कविता जोशी, कैशियर बेला रानी, त्रिपड़ी मंडल अध्यक्ष बलजीत कौर, सेंट्रल मंडल अध्यक्ष सीमा, माडल टाउन से इंद्रजीत व महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.