सीएए के विरोध में जलाया केंद्र सरकार का पुतला
केंद्र की भाजपा सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम भाईचारे सहित अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने अनाज मंडी पातड़ां में केंद्र और अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया।
जेएनएन, पातड़ां (पटियाला) : केंद्र की भाजपा सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम भाईचारे सहित अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने अनाज मंडी पातड़ां में केंद्र और अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। इसके बाद धरनाकारियों ने रोष मार्च करते हुए शहीद भगत सिंह चौक में केंद्र सरकार और अकाली दल का पुतला जलाया। तहसीलदार संधूरा सिंह ने रोष प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंच कर धरनाकारियों से राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र प्राप्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह मांग पत्र राष्ट्रपति को भेज दिया जाएगा। मुस्लिम फ्रंट पंजाब के प्रधान एचआर मोफर ने कहा कि देश का सरमाया एक कॉर्पोरेट घराने के हवाले कर के अब केंद्र सरकार अपनी कमजोरियां छिपाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी बनाकर कम संख्या को निशाना बना रही है। भीम राव आंबेडकर की तरफ से बनाए गए भारतीय संविधान से खिलवाड़ करने लगी है। इसका विरोध करते जामिया यूनिवर्सिटी और जेएनयू यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों पर जुल्म कर मानवता विरोधी कारनामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक सरकार का विरोध जारी रहेगा। पंथक अकाली लहर के जिला प्रधान स्वरूप सिंह ने कहा कि गुरू साहिब केदिखाए मार्ग पर चलते मुस्लिम भाइयों का साथ देंगे। इस धरने में आप के नेता चेतन सिंह जोड़ामाजरा, कुलवंत सिंह बाजीगर, मिट्ठू खान, पारस शर्मा, ज्ञान खान, राजिदर सिंह, जरनैल सिंह और दविदर सिंह बरास ने संबोधित किया।