अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान श्री परशुराम जयंती मनाई
ब्राह्मण सभा जिला पटियाला व अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान श्री परशुराम जयंती मनाई।
जागरण संवाददाता, पटियाला : ब्राह्मण सभा जिला पटियाला व अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान श्री परशुराम जयंती मनाई। सभा के प्रधान राजकुमार शर्मा, सिटी प्रधान एसपी प्राशर एवं आरवी वशिष्ठ ने बताया उनकी संस्था ने भगवान परशुराम जंयती पर 11 हजार रुपये की स्टेशनरी बांटी। इसके अलावा भादसों रोड जेल की दीवार के साथ 25 पौधे लगाए। संत कुटिया में आयोजित इस प्रोग्राम में सतपाल प्राशर, विनोद वशिष्ठ, अशोक कुमार, सुखदेव शर्मा, अनीता शारदा, अनिल शर्मा ने सहयोग दिया है। प्रधान के मुताबिक उनकी संस्था के प्रेरणादायक मेडिकल कालेज के पूर्व प्रिसिपल डा. बीएल भारद्वाज हैं।
उधर, ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जी की जयंती परशुराम वाटिका में मनाई जिसकी अध्यक्षता चीफ पेट्रन डा. प्रदीप कपिल ने की। सभी सदस्यों ने वाटिका में पहुंचकर भगवान परशुराम जी को पुष्प भेंट करके उनसे आशीर्वाद हासिल किया। प्रधान सूरज भान, उपाध्यक्ष अशोक करहेड़ी, चंद्र शेखर, यादविदर शर्मा, संदीप कपिल, सचिव कैलाश शर्मा के साथ कैशियर राजिदर काका मौजूद रहे। शिव सेना राष्ट्रीय ने मनाई भगवान परशुराम जी की जयंती
संस, राजपुरा (पटियाला) : शिवसेना राष्ट्रीय पंजाब की ओर से भगवान परशुराम जी की जयंती पर शिव सेना राष्ट्रीय के कार्यालय में भगवान परशुराम जी की आरती करके जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुरंजी शर्मा ने कहा कि महामारी के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है इसलिए भगवान परशुराम जी की जयंती केवल सादे तरीके से ही मनाई गई है। मौके पर जिला चेयरमैन हरीश सचदेवा, डा. रवि पाहवा, प्रिस शर्मा, संतोष चौधरी, बिट्टू कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।