बैंक मुलाजिमों व ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन
पटियाला ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआइबीईए) के साथ ट्रेड यूनियन व बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, पटियाला : ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआइबीईए) के साथ ट्रेड यूनियन व बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
इस मौके पर संयुक्त सचिव एसके गौतम के साथ एसबीआइ कर्मचारी संघ चंडीगढ़ सर्किल के प्रधान यादविदर गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते कामकाजी लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है। केंद्र सरकार की अनदेखी के कारण श्रमिकों को सड़कों, रेल पटरियों सहित पुलों पर रहना पड़ रहा है। काफी लोग दुर्घटनाओं के कारण अपनी जान भी गवां चुके हैं। सरकारी योजनाएं फेल होने के कारण जरूरतमंदों को राशन नहीं मिल पाया है। योग्य लाभार्थियों को अभी तक राशन नहीं मिला है। इसी विरोध में आज ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।