आशा बनीं प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य
राजपुरा (पटियाला) राजपुरा से महिला भाजपा नेता आशा सेहजड़ा को हाईकमान ने पदोन्नत कर पंजाब महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 11:50 PM (IST)
संस, राजपुरा (पटियाला) :
राजपुरा से महिला भाजपा नेता आशा सेहजड़ा को हाईकमान ने पदोन्नत कर पंजाब महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। उल्लेखनीय है कि पार्टी की मजबूती व प्रोग्रामों को गति प्रदान करने के लिए सेहजड़ा ने अहम भूमिका अदा की है। जिसके परिणाम स्वरूप पंजाब महिला मोर्चा में बतौर कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आशा ने कहा कि वे इसके लिए प्रदेश भाजपा प्रमुख अश्वनी शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रधान मोना जयसवाल व जिला प्रधान विकास शर्मा सहित समूची लीडरशिप की आभारी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें