Move to Jagran APP

पत्नी का कत्ल करने वाला आरोपित काबू

पटियाला थाना जुल्का इलाके में आते गांव रोहड़ जंगीर में अपनी पत्नी का कत्ल करने वाले आरोपित को पुलिस ने काबू कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 12:16 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 12:16 AM (IST)
पत्नी का कत्ल करने वाला आरोपित काबू
पत्नी का कत्ल करने वाला आरोपित काबू

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना जुल्का इलाके में आते गांव रोहड़ जंगीर में अपनी पत्नी का कत्ल करने वाले आरोपित को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपित विनोद कुमार निवासी गांव डुमरी जिला संपोल, बिहार को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को कोरोना टैस्ट करवाया गया है। उसे रविवार को डयूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि करते हुए थाना जुल्का इंचार्ज गुरमुख सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर चुके हैं। घटना के अनुसार कुछ समय पहले आरोपित विनोद कुमार ने अपनी पत्नी को किसी व्यक्ति के साथ पकड़ा था,जिसके बाद दोनों के बीच पंचायती समझौता हुआ। समझौता होने के बाद भी विनोद के मन में पत्नी के प्रति गुस्सा था और उसने सात अगस्त को अपनी पत्नी रंजू देवी उम्र करीब 30 साल के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका कत्ल कर दिया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.