एबीवीपी ने वीसी का किया स्वागत
एबीवीपी पीयू यूनिट ने कैंपस अध्यक्ष कुनाल और सचिव दयुति के नेतृत्व में पीयू के नवनियुक्त वीसी डा. अरविद का स्वागत किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 06:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : एबीवीपी पीयू यूनिट ने कैंपस अध्यक्ष कुनाल और सचिव दयुति के नेतृत्व में पीयू के नवनियुक्त वीसी डा. अरविद का स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने आशा जताई कि नए वीसी के मार्गदर्शन में पंजाबी विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करेंगे और यूनिवर्सिटी बुलंदियों की राह पर अग्रसर होगी। इस मौके पर संगठन मंत्री सौरभ कपूर ने वीसी को पुस्तक भी भेंट की। मौके पर कैंपस अध्यक्ष कुनाल, सचिव द्युति सिंह, संभाग संगठन मंत्री सौरभ कपूर, प्रांत कार्यसमिति सदस्य निष्ठा और विनोद, लारिश सेतिया मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें