दिल्ली जाने वाले किसानों को समर्थन देने पहुंचे आप नेता
पटियाला से आम आदमी पार्टी के वर्करों ने पूर्व जिला प्रधान तेजिदर मेहता की अगुआई में शिरकत की।
जागरण संवाददाता, पटियाला : दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों के हक में आवाज बुलंद करने के लिए पटियाला से आम आदमी पार्टी के वर्करों ने पूर्व जिला प्रधान तेजिदर मेहता की अगुआई में भारी संख्या में शिरकत की। खनौरी पहुंचे आप के नेताओं ने किसानों का हक दिलाने के लिए उनका साथ दिया। पूर्व जिला प्रधान तेजिदर मेहता, पूर्व जिला पऱधान चेतन सिंह जोड़ेमाजरा, पूर्व यूथ प्रधान मालवा जोन-3 कुलजिदर ढींढसा ने कहा कि शांतिमय ढंग से दिल्ली की ओर जा रहे किसान भाईचारे को खनौरी पर बैरिकेड लगाकर रोकने का काम कर रही हरियाणा सरकार ने लोकतंत्र का हनन किया है। उन पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले फेंकना बहुत ही शर्मनाक घटना है। केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। इस मौके पूर्व यूथ नेता हरप्रीत सिंह ढीठ, विजय कनौजिया, बिक्रम शर्मा, गुरपऱीत गुरी और गुरसेवक सिंह चौहान मौजूद रहे।
--------
मेघचंद व साथी पहुंचे शंभू बार्डर पर
आम आदमी पार्टी के ग्रामण प्रधान मेघचंद शर्मा के साथ वर्कर शंभू बार्डर पर किसानों को दिल्ली जाने के वक्त समर्थन करने के लिए पहुंचे। उनसे बातचीत करके न केवल उनका हालचाल जाना बल्कि उनकी परेशानी भी सुनी। वहां पर आप वर्करों ने किसानों के हक में न केवल दिल्ली जाने के लिए उनकी मदद की बल्कि कुछ सदस्य उनके साथ दिल्ली में भी संघर्ष करने के लिए रवाना हुए हैं। मेघचंद का कहना है कि केंद्र सरकार साफ तौर पर किसानों के विरोध में कानून बनाकर उनका खात्मा करना चाह रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। आप किसानों का का समर्थन करती आई है और आगे भी करेगी। इस अवसर पर उनके साथ अशोक सिरसवाल, अमरीक सिंह बंगड़, बलविदर सिंह झड़वा, हरजीत सिंह सेरा, इसलाम अली, शामपाल सिंह फौजी, जतिदर, हरप्रीत लाली, सतिदर कुमार, रोहित गोयल, करम सिंह फौजी व साथी मौजूद थे।