भगवंत मान को सीएम फेस घोषित करने पर लड्डू बांटे
आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविद केजरीवाल द्वारा भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान करने पर पार्टी वर्करों ने खुशी जाहिर की है।
संवादसूत्र, समाना : आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविद केजरीवाल द्वारा भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान करने पर पार्टी वर्करों ने खुशी जाहिर की है। मौके पर समाना के बस स्टैंड पर पार्टी के कार्यालय में लड्डू बांटकर भंगड़ा डाला गया। समाना से आप उम्मीदवार चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने कहा कि मान पिछले लंबे समय से राजनीति में रहते हुए पंजाब के लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसी कारण प्रदेश के 93 प्रतिशत पार्टी वर्करों ने उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद करने की अपनी राय दी है।
चेतन जोड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब में आप की पूरी लहर चल रही है। वह खुद रोजाना कई गांवों का दौरा करके लोगों से संपर्क करने में लगे हैं। इस दौरान आप को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।